Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी जनता के नायक : अनुराग मित्तल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी जनता के नायक : अनुराग मित्तल

32
0
Spread the love

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के आशीर्वाद से एवं विद्युत विभाग के एसई गूंजन शर्मा के सहयोग से एवं मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल की पहल से रायगढ़ पार्क सिटी कॉलोनी के सामने बंसल गोदाम के समीप ट्रांसफार्मर बदला गया।
भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से हलाकान रायगढ़ के वार्ड नंबर 34 के निवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में बार-बार लो-वोल्टेज और फेस डाउन की गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर त्वरित समाधान निकाला गया है। समस्या के स्थायी निदान के लिए पुराने 63 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर नया 100 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। ओडिशा रोड स्थित पार्क सिटी कॉलोनी के सामने, बंसल गोदाम के समीप रहने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। फेस डाउन होने के कारण न केवल घरों के महंगे बिजली उपकरण खराब हो रहे थे, बल्कि पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप पड़ गई थी। गर्मी की छुट्टियों के कारण अधिकांश घरों में बेटियां और बच्चे आए हुए हैं, जिससे पानी और बिजली का यह संकट मोहल्लेवासियों के लिए और भी पीड़ादायक हो गया था।
इस जनसमस्या को देखते हुए रायगढ़ चक्रधर नगर जूटमिल मंडल के भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जमीनी हकीकत से वित्त मंत्री ओपी चौधरी को अवगत कराया और विद्युत विभाग (जोन 2) के सहायक यंत्री से भी इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की। जनता की परेशानियों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहने वाले वित्त मंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिया। उन्होंने बिना कोई समय गंवाए विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री (एसई) गुंजन शर्मा को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
एसई गुंजन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्युत विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने इलाके के ओवरलोड को देखते हुए 63 केवी के ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है, इससे पूरे इलाके में बिजली की सुचारू आपूर्ति बहाल हो गई है और लोगों को गर्मी व जल संकट से निजात मिल गई है।
समस्या के इस त्वरित और स्थायी समाधान पर वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है। भाजपा नेता अनुराग मित्तल ने मोहल्लेवासियों की ओर से वित्त मंत्री ओपी चौधरी, एसई गुंजन शर्मा और पूरी विद्युत टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
अनुराग मित्तल ने कहा श्री चौधरी रियल नायक है, जिनके रहते हुए रायगढ़ विधानसभा की जनता को थोड़ा भी चिंता या परेशान होने की जरुरत नहीं है। अनुराग ने कहा वित्त मंत्री के मार्गदर्शन मे रायगढ़ विधानसभा का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, वो समय दूर नहीं जब हमारा रायगढ़ शहर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य मे ही नहीं संपूर्ण देश में ओपी चौधरी के मार्गदर्शन मे एक नई ऊंचाइयों को छुयेगा।
अनुराग ने कहा वित्त मंत्री जैसा नायक हर विधानसभा, राज्य और देश में रहना चाहिए। अनुराग ने कहा ये हमारे रायगढ़ की जनता की खुशनसीबी है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जैसे जनप्रतिनिधि हमें मिले है।