Home छत्तीसगढ़ 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कैडेट्स और स्टाफ ने किया महादान

38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कैडेट्स और स्टाफ ने किया महादान

8
0
Spread the love

राजनांदगांव। समाजहित और जनकल्याण की भावना को सर्वोपरि रखते हुए कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9.30 बजे से शुरू हुए इस शिविर में सेना के जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संकट में पड़े मरीजों की जान बचाने के लिए महादान किया।
शिविर के दौरान उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान और परम पुनीत कार्य है। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदान मिलता है, बल्कि यह समाज में एकजुटता और सेवा भाव को भी मजबूत करता है।
इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के सैन्य स्टाफ और कैडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एनसीसी शिविर से विशेष रूप से पहुंचे सूबेदार मेजर सतवर्ग सिंह (सेना मेडल), सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार अनिल शर्मा, हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार के. नरेंद्र (आर्मी स्टाफ) इन सभी सैन्य अधिकारियों व जवानों ने कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इनके साथ ही एनसीसी केयर टेकर श्रीमती वर्षा कुमारी, कुमारी अंजलि यादव, सिविल स्टाफ से उमेश कुमार साहू और श्रीमती रीना सोनी ने भी इस पुनीत कार्य में अपना सक्रिय योगदान दिया।
देश सेवा के साथ.साथ समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए बटालियन के 25 एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं में मुख्य रूप से पंकज कुमार, युवराज, अदिति, दिव्या, दीप्ति, नीलम और उनके साथी कैडेट्स शामिल रहे। शिविर के अंत में कंपोजिट रीजनल सेंटर के प्रबंधन द्वारा सभी रक्तदाताओं और एनसीसी बटालियन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।