Home छत्तीसगढ़ ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पति पत्नी की मौत

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पति पत्नी की मौत

34
0
Spread the love

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

 

सुरेश श्रीवास्तव

कवर्धा।
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसा में पति पत्नी की मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के सामने में बैठा चार वर्षीय मासूम बाल बाल बचा। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा और वे शव के साथ सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग के साथ नारेबाजी करने लगे।

मृतक की पहचान सारंगगढ़ निवासी के रूप में की गई है। वे पंडरिया से अपनी बाइक क्रमांक सीजी 09 जेसी 5643 से बसनी मार्ग की ओर जा रहे थे। तभी पीडीएस का चांवल लेकर आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 09 बी 0807 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार पति पत्नी की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के कारण सड़क किनारे कीचड़ हो गया है। कीचड़ में बाइक का पहिया आते ही बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने लगा और वह ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गया, जिससे पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो गई। जबकि उनका 4 वर्षीय मासूम बेटा दूर जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया, लेकिन जान बच गई। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल मासूम को इलाज के लिए कुंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत घटना स्थल पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक की खोजबीन करने लगी। वहीं ग्रामीणांे को समझाईश देने लगे, लेकिन वे सुनने के लिए तैयार नहीं थे और मुवावजा के साथ दोषी लोगांे के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शासन द्वारा दी जाने वाली राशि और ट्रक मालिक द्वारा मुआवजा राशि देने की बात पर किसी तरह ग्रामीण शांत हुए और शव का पीएम कराया गया। आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध बीएनएस की धारा 106, 281 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

0 घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया
गुस्साए ग्रामीणों ने घटना स्थल के पास चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही चरम पर है। सड़क किनारे मुरूम की जगह साधारण मिट्टी डाला गया है, जो बारिश के कारण दलदल बन गया है और आए दिन लगातार घटनाएं हो रही है। ग्रामीण सड़क बनाने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ब्लैक लिस्टेट करने की मांग करने लगे।