Home छत्तीसगढ़ आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा...

आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी

52
0
Spread the love

राजनांदगांव। भरकापारा वार्ड क्रमांक 27 स्थित आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार रात सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण कुटरे और संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा वाघमारे ने पद की शपथ ली।
समिति का त्रिवर्षीय कार्यकाल मार्च 2026 में पूर्ण होने के बाद नए कार्यकाल के लिए 17 और 18 मार्च को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद 19 मार्च को बौद्ध समाज द्वारा सर्वसम्मति से दोनों अध्यक्षों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के चेयरमैन राजेश जैन रानू और पार्षद प्रतिनिधि राहुल सोनिपेर मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सामूहिक बुद्ध वंदना से की गई। मंच संचालन चंद्रशेखर वासनिक ने किया। शपथ ग्रहण के बाद दोनों नव-निर्वाचित अध्यक्षों ने समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए आंबेडकर भवन में चल रहे मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया।
समारोह में बौद्ध समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें रमेश कुमार रामटेके सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।