Home छत्तीसगढ़ घनश्याम विश्वकर्मा बने भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष

घनश्याम विश्वकर्मा बने भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष

26
0
Spread the love

राजनांदगांव। भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनमोल श्रीवास्तव के निर्देश पर और राष्ट्रीय सचिव व उड़ीसा के प्रदेश प्रभारी दीपक श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर शहर के लोकप्रिय युवा नेता और समाजसेवक घनश्याम विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मनोनीत किया गया है। उक्त खबर को लेकर संगठन सहित मित्रों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। श्री घनश्याम की लम्बे समय की सक्रियता, लगन और निष्ठा का ही परिणाम है कि, उन्हें प्रदेश स्तर की इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। घनश्याम विश्वकर्मा भाजपा के आलनेताओं के लगातार सम्पर्क में थे इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि, घनश्याम विश्वकर्मा के संगठन में आ जाने से संगठन को अपेक्षित मजबूती मिलेगी। घनश्याम विश्वकर्मा ने संगठन को भरोसा दिलाया है कि, उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और वो राष्ट्रवादी विचारधारा को गति प्रदान करने का कार्य करेंगे।