Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक...

राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

10
0
Spread the love

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत माथलडबरी अंतर्गत ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। ग्राम रेंगाकठेरा के लगभग 260 परिवारों को अब अपने घर में ही सुरक्षित पानी उपलब्ध है।

सरपंच श्रीमती मधु ओमेश यदु ने बताया कि मिशन के तहत सभी घरों में लगभग 260 नल कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। स्वच्छ पानी मिलने से जल जनित बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता पलक कोठारी ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक सुरक्षित और स्वच्छ जल पहुंचाना है। इसके साथ ही ग्रामीणों में जल संरक्षण और कुशल उपयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।
गांव की निवासी श्रीमती ममता यदु ने कहा कि जल जीवन मिशन से न केवल पानी की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और आर्थिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है। आज ग्राम रेंगाकठेरा “हर घर जल” घोषित हो चुका है।