Home छत्तीसगढ़ रामायण पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं है, हमें राम जी के आदर्शों...

रामायण पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं है, हमें राम जी के आदर्शों पर भी चलना होगा : जगजीत सिंह भाटिया

34
0
Spread the love

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों राजाटोला, खुर्शीटिकुल, तुमड़ीलेवा, चिखली, सोनसायटोला व मांगाटोला में समस्त ग्रामवासियों के तत्वधान में दो दिवसीय मानस गान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बतौर समापन समारोह के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा, राजनांदगांव), अध्यक्षता पुनऊ राम फुलकौर (अध्यक्ष जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी), संजय सिन्हा (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया), गोवर्धन नेताम (पूर्व मंत्री छग), रविंद्र वैष्णव (पूर्व महामंत्री जिला राजनांदगांव), विशेष अतिथि हीरेन्द्र साहू (जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राजनांदगांव), श्रीमती भारती देवांगन जनपद सदस्य, श्रीमती नेहा मंडलोई (सरपंच सोमाझिटीया), श्रीमती तिलकी अशोक मानकर जी उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि रामायण पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं है, राम जी के आदर्शों पर भी हमें चलना होगा, जैसे-रामायण में गुरु के प्रति समर्पण, भाई-भाई का आपसी प्रेम, सास-बहू का तालमेल और मित्रता का आदर्श परिलक्षित होता है, इसी प्रकार हमारे घर परिवार और समाज में ही इन बातों को आचरण में लाने की आवश्यकता है। रामायण हमें निज धर्म पर चलना सिखाती व सदा शुभ आचरण करना सिखाती है, यदि हम अपने जीवन में रामायण के किसी एक संदेश को भी अपनाते हैं, तो इससे जीवन में बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा, इसका मुझे विश्वास है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गयादास साहू उपाध्यक्ष अंबागढ़ चौकी, कुंदन साहू, श्रीमती गुलाब बाई उपसरपंच, गोपाल साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमरदा, मंतूराम वामन, यमन साहू, दुष्यंत साहू, मोरध्वज देवांगन, दुर्गा प्रसाद, हुकुम साहू, चंदन दखने ग्राम अध्यक्ष, दयाल चंद्रवंशी, मधुराम साहू, श्रीमती तीजन बाई मानिकपुरी, गुलाब दास साहू, मोहन भारद्वाज, आनंद साहू, रिकू राम साहू, प्रहलाद साहू, रविंद्र कुमार साहू, लिलेश्वर साहू, अश्वनी साहू एवं समस्त ग्रामों के ग्रामवासीगण व मानस समिति के सदस्य उपस्थित थे।