Home छत्तीसगढ़ गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को पशुवध गृह रहेंगे...

गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को पशुवध गृह रहेंगे बंद

81
0
Spread the love

अम्बिकापुर / नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 18 दिसम्बर 2025 को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर पशुवध गृह बन्द रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि गुरू घासीदास जयंती पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथि को पशु वध एवं मांस विक्रय न किए जाने के निर्देश दिए हैं।