दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक पूर्व विधायक व जिले के सभी जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता की उपस्थिति में *कल जिले के दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई शहर के युवा अध्यक्षों का पदभार ग्रहण होगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त दुर्ग जिले के तीनों अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल व भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर कल राजीव भवन दुर्ग में पदभार ग्रहण करेंगे । सुबह 10.30 बजे राजीव भवन में संपन्न होगा , कार्यक्रम में तीनों जिले के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।



