Home देश अनिल अंबानी के लिए और मुश्किलें, 1,120 करोड़ की संपत्ति ED के...

अनिल अंबानी के लिए और मुश्किलें, 1,120 करोड़ की संपत्ति ED के कब्जे में

47
0
Spread the love

अनिल अंबानी और उनके ग्रुप पर ईडी की शिकंजा कसता ही जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर से उनकी 1,120 करोड़ रुपये की 18 से अधिक संपत्तियों को जब्त किया है |ईडी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, यस बैंक धोखाधड़ी के मामले में रिलायंस अनिल अंबानी समूह के 1,120 करोड़ रुपये की मूल्य के अनकोटेड निवेशों में 18 से अधिक संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक बैलेंस और शेयरहोल्डिंग को अस्थायी रूप से जब्त किया है |

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 7 संपत्तियां, रिलायंस पावर लिमिटेड की 2 संपत्तियां, रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की 9 संपत्तियां, रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस वेंचर एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स फी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आधार प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स गमेसा इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट और रिलायंस वेंचर एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स फी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनकोटेड निवेश में किए गए आगे के निवेश जब्त किए गए हैं |

पहले भी हुई है कार्रवाई

ईडी ने इससे पहले भी 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया था. रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के बैंक फ्रॉड मामलों में 8,997 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. इसलिए, कुल ग्रुप अटैचमेंट 10,117 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. ED ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की कई कंपनियों द्वारा पब्लिक मनी के फ्रॉड का पता लगाया है, जिनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RIL) और रिलायंस पावर लिमिटेड (RHFL) शामिल हैं |