Home छत्तीसगढ़ तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार निर्माण के लिए 2.67...

तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार निर्माण के लिए 2.67 करोड़ मंजूर

71
0
Spread the love

रायपुर / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार के निर्माण के लिए दो करोड़ 66 लाख 75 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। सूडा द्वारा थानखम्हरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-4, वार्ड क्रमांक-5, वार्ड क्रमांक-6 एवं वार्ड क्रमांक-8 में कईहा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 73 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। थानखम्हरिया में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-9 में मुक्तिधाम के उन्नयन एवं अतिरिक्त सुविधाओं के लिए 47 लाख 75 हजार रुपए तथा हॉट-बाजार के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए भी सूडा द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।