Home विदेश पूर्व PAK पीएम इमरान से नहीं मिल पा रहीं बहनें:पुलिस पर बाल...

पूर्व PAK पीएम इमरान से नहीं मिल पा रहीं बहनें:पुलिस पर बाल पकड़कर घसीटने का आरोप; सोशल मीडिया पर इमरान की मौत की अफवाह

98
0

पाकिस्तान. की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहनें मुलाकात नहीं कर पा रही हैं। एक साल जारी कोशिशों के बावजूद जेल प्रशासन हर बार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मुलाकात से रोक रहा है।

मंगलवार रात इमरान खान की बहनें इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान, इमरान के समर्थकों के साथ जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध के दौरान पंजाब पुलिस ने अंधेरा कर उन पर लाठीचार्ज किया। 71 साल की नोरीन खान ने दावा किया कि उन्हें बालों से पकड़कर सड़क पर घसीटा गया। अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

इस बीच, इमरान खान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी अफवाहें फैल गईं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि उन्हें किसी दूसरी जगह ले जाया गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।