Home मनोरंजन तैयार हुआ रणबीर-आलिया का 250 करोड़ की कीमत वाला आलीशान घर, इस...

तैयार हुआ रणबीर-आलिया का 250 करोड़ की कीमत वाला आलीशान घर, इस दिवाली करेंगे गृह प्रवेश; दी आधिकारिक जानकारी

86
0
Spread the love

यह दिवाली सिनेमाई दुनिया के मशूहर कलाकार और कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के लिए बेहद खास होने वाला है। इस जोड़े ने आधिकारिक घोषणा की है कि वे मुंबई के पाली हिल इलाके में अपने नए आलीशान बंगले में प्रवेश करेंगे, जो अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसकी कीमत 250 करोड़ रुपये है। चलिए जानते हैं पूरी खबर।

इसे नई शुरुआत का प्रतीक बताया
रणबीर-आलिया ने एक आधिकारिक बयान के जरिए गृह प्रवेश की खबर साझा की। इसमें उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और साथ मिलकर इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया। उनके बयान में लिखा, “दिवाली कृतज्ञता और नई शुरुआत का प्रतीक है। अपने नए घर में कदम रखते हुए, हम आपके द्वारा दिखाए गए स्नेह और समर्थन के लिए आभारी हैं और हमें उम्मीद है कि हम अपनी और अपने परिवार, घर और प्यारे पड़ोसियों की निजता के लिए आपके विचारों पर भरोसा करते रहेंगे। इस त्योहारी सीजन में आपको और आपके परिवार को हमारा ढेर सारा प्यार। दिवाली की शुभकामनाएं।’

250 करोड़ रुपये की लागत से बना है ये घर
बताया जा रहा है कि 250 करोड़ की अनुमानित लागत वाला पाली हिल स्थित यह घर भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी आवासों में से एक है। इस घर में रणबीर, आलिया, उनकी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर का मुख्य निवास स्थान होगा।

आलिया-रणबीर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, रणबीर और आलिया इन दिनों विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। आलिया के पास शारवरी के साथ वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ भी है। वहीं दूसरी ओर, रणबीर ‘रामायण’ का हिस्सा हैं, जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।