Home मनोरंजन वीकएंड पर तूफानी कलेक्शन के बाद सोमवार को धड़ाम हुई ‘कांतारा चैप्टर...

वीकएंड पर तूफानी कलेक्शन के बाद सोमवार को धड़ाम हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, 12वें दिन कमाए मात्र इतने करोड़

58
0
Spread the love

ऋषभ शेट्टी अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने मात्र 11 दिनों में भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वीकएंड खत्म होते ही सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया।

12वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वीकएंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, लेकिन सोमवार आते ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सोमवार यानी कि 12वें दिन अभी तक ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 7.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, देर रात फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। वहीं फिल्म ने रविवार को 39.75 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि पिछले दिन के मुकाबले ‘कांतारा 2’ की कमाई में काफी कमी आई है।

एक और रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही ‘कांतारा चैप्टर 1’

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 12 दिनों में अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 446.09 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह फिल्म अब 450 करोड़ रुपये की ओर बढ़ चली है। आपको बताते चलें कि फिल्म ने मात्र 11 दिनों में ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जोकि फिल्म ने बहुत पहले हासिल कर लिया है।

एक नजर ‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म पर

‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन अभी भी नेटिजंस में कांतारा 2 को लेकर क्रेज बना हुआ है।