पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्मों के बजाय वह निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे। पत्नी ज्योति से उनका तलाक का मामला जगजाहिर हो चुका है। पत्नी ने कई आरोप भी पवन सिंह पर लगाए हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट पवन सिंह ने की है। इस पोस्ट में एक फोटो भी है, जिसमें वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ हैं। इसी पोस्ट में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े का असल कारण साझा कर रहे हैं।
चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं पवन सिंह
पवन सिंह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।’
फैंस ने पवन सिंह के फैसले को सराहा
पवन सिंह की पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा, ‘आपकी बात से सहमत हूं। जनता की सेवा करने के लिए नेता होना जरूरी नहीं होता। आप दिल से सबको सम्मान देते हैं और अपना सहयोग कर सबके दुख-सुख में सेवा करते हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ये तमाचा है नफरत करने वालों के मुंह पर, अब क्या आरोप लगाओगे नफरत करने वालों। लव यू भैया। एक और फैन कमेंट करता है, ‘आप से यही उम्मीद थी, आप राजा है। आप पर बिधायक का पद सूट नहीं करता है, बॉस।’



