Home मनोरंजन ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर आमिर खान की बेटी आयरा ने बताई...

‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर आमिर खान की बेटी आयरा ने बताई अपने बारे में अहम बात, एआर रहमान को मिली थी मदद

60
0
Spread the love

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जो भी कार्य करते हैं उसमें वह अपना 100 प्रतिशत देते हैं। वहीं आज उनकी बेटी आयरा ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपनी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में अपनी राय पेश की है।

आयरा का बयान
आयरा खान ने आज ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ (World Mental Health Day) पर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने कहा, ‘मेरे लिए मानसिक स्वास्थ्य की बात करना आसान नहीं था। मैं अपनी भावनाओं से डरती थी क्योंकि मुझे समझ नहीं आता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मेरे परिवार में मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात होती थी, इसमें कोई शर्म नहीं थी।

जब मेरी हालत थोड़ी बेहतर हुई, तो मुझे पता चला कि देश में इस मुद्दे को लेकर बहुत बड़ा कलंक है। मेरे एक नाटक के दौरान मेरे निर्माता ने बताया कि एआर रहमान ने अपनी चिंता की समस्याओं के बारे में बात की थी, जिससे कई लोगों को मदद मिली। तब मुझे लगा कि मैं भी दूसरों की मदद कर सकती हूं। मैंने समय लिया, सोचा, और फिर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलना शुरू किया।’

आयरा खान के बारे में
बहरहाल, आयरा खान अब बिल्कुल ठीक हैं और अपनी शादी शुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। आयरा ने फिटनेस कोच नुपुर शिखरे से 3 जनवरी, 2024 को मुंबई में शादी रजिस्टर करवाई थी। 10 जनवरी, 2024 को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी। इस शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे।