Home छत्तीसगढ़ दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्वाचन...

दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कल आ रहे राष्ट्रीय कांग्रेस एआईसीसी के पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू

49
0
Spread the love

दुर्ग। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला में अध्यक्षों की नियुक्ति , निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस एआईसीसी द्वारा 17 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है । जिसमें दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस, दुर्ग शहर कांग्रेस, व भिलाई शहर कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन निर्वाचन के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू 4 अक्टूबर को दुर्ग आएंगे उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती अनिला भेड़िया, यू डी मिंज व विक्रम मांडवी रहेंगे । कल की बैठक में उनके साथ जिले के वरिष्ठ नेतागण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

प्रवक्ता नासिर खोखर ने जानकारी दी कि कल 4 अक्टूबर को आईसीसी पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू लखनऊ से विमान द्वारा रायपुर पहुंचेंगे दोपहर 12:30 बजे दुर्ग राजीव भवन पहुंचकर दुर्ग ग्रामीण ,दुर्ग शहर के जिला पदाधिकारी दोनों जिले कांग्रेस के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, व सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के प्रमुख और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे ।
3:00 बजे, दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण की राजीव भवन दुर्ग में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता रखी गई है । तत्पश्चात स्थानीय सामाजिक सामुदायिक समूहो व प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ वार्ता की जाएगी ।
दूसरे दिन 5 अक्टूबर को 10:30 बजे सुबह भिलाई शहर जिला कांग्रेस की जिला श्री बैठक लेंगे जिसमें सभी कांग्रेस के वरिष्ठ जन कांग्रेस के निर्वाचित सांसद विधायक पूर्व सांसद विधायक व प्रत्याशी व जिला व सभी मोर्चे प्रकोष्ठों के प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।

12:15 बजे में भिलाई शहर जिला कांग्रेस की जिला स्त्री पत्रकार वार्ता की जाएगी जिसमें सभी वरिष्ठ नेता निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहेगी ।

2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय भिलाई में स्थानीय सामाजिक, सामुदायिक समूहो प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ चर्चा ।
नासिर खोखर ने बताया कि प्रथम 2 दिन के कार्यक्रम के पश्चात पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू जी दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई शहर जिला कांग्रेस के हर ब्लॉक में बैठक लेकर सभी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और अभिमत लिए जाएंगे ।
ब्लॉक कार्यक्रम
6 और 7 अक्टूबर को भिलाई शहर जिला कांग्रेस के 6 ब्लॉकों की बैठक और वन टू वन रायशुमारी व अभिमत ।
8 और 9 अक्टूबर को दुर्ग शहर जिला कांग्रेस के सभी ब्लॉकों की बैठक और वन टू वन रायशुमारी और अभिमत ।
9 अक्टूबर को दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस के पाटन जामगांव और कुम्हारी ब्लॉक की बैठक और वन टू वन चर्चा ।
10 अक्टूबर को दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के अहिवारा और जामुल ब्लॉक की बैठक और कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा
11 अक्टूबर को दुर्ग ग्रामीण के धमधा और दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक की बैठक और कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा ।

अध्यक्ष आवेदन व नामांकन *
12 अक्टूबर को दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राजीव भवन दुर्ग में आवेदन नामांकन फार्म जमा वह प्रत्याशियों से वन टू वन मुलाकात ।
13 अक्टूबर दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष के लिए राजीव भवन दुर्ग में आवेदन नामांकन जमा व प्रत्याशियों से वन टू वन मुलाकात ।
14 अक्टूबर को भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए भिलाई कार्यालय में आवेदन नामांकन जमा वह प्रत्याशियों से वन टू वन मुलाकात ।
यह जानकारी दुर्ग जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने दी।