दुर्ग. श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें आठवें दिवस माता जी को 56 भोग लगाकर 108 पूजा थाल से महाआरती की गई.
समित्ति के हर्षद पारख ने बताया कि क्वांर नवरात्र की अष्टमी को माता जी को दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के भोग का प्रसाद जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल, पंचमेवा, पूड़ी, हलवा, मालपुआ, खीर, का भोग विशेष था,
क्वांर नवरात्र पर्व अष्टमी के अवसर पर सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती, एवं विशेष श्रृंगार किया गया, उसके पश्चात छोटी छोटी 9 कन्या माताओं चुनरी उठाकर उनके हाथों से केक कटवाया गया, रात्रि 8 बजे हवन पूजन पूर्णहुति प्रारंभ की गई जोकि देर रात्रि तक चलती रही..

क्वांर नवरात्र पर पर दिनाँक 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक एवं 12 बजे कन्यापूजन एवं कन्याभोज कराया जा रहा है, जिसमें आज प्रातः 9 बजे प्रतिदिन की तरह माता जी का अभिषेक किया गया, जिसमें आचार्य डॉ विक्रांत दुबे एवं आचार्य डॉ आकाश दुबे के सानिध्य में अभिषेक किया गया, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय जी के सानिध्य में मन्दिर में सभी पूजन कार्य हो रहे है..
आज प्रातः 9 बजे सरिता राजेश शर्मा द्वारा माता जी का अभिषेक किया गया ततपश्चात 12 बजे कन्याभोज कराया गया जिसमें लगभग 351 कन्या माताओं को प्रतिदिम की तरह कन्या भोज कराकर सुश्री पायल जैन नवकार परिसर द्वारा सभी कन्या माताओं को भेट स्वरूप 8 प्रकार के फल, बच्चों की शिक्षा उपयोगी सामग्री एवं घर के उपयोग में आने वाले डब्बा का वितरण किया गया..
शाम 7 बजे माता जी की 108 दीपो से महाआरती करके 56 भोग प्रसाद वितरण किया गया, इस वर्ष 56 भोग सभी धर्मप्रेमी एवं गंजपारा वासियों द्वारा अपने घरों से बनाकर लाया गया..
सत्तीचौरा में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व पर मन्दिर की विशेष साज सज्जा की गई है एवं दुर्गा पंडाल में 18 भुजा की माता जी की मूर्ति जिसका प्रतिदिन श्रृंगार किया जाता है, साथ ही साथ इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में सत्तीचौरा में 12 ज्योतिर्लिंग एवं शिव परिवार वाटिका की झांकी रखी गयी है, इस वर्ष माता जी की मूर्ति मूर्तिकार मेघू चक्रधारी, थनोद एवं प्रतिदिन माता जी का श्रृंगार हेमन्त मानिकपुरी द्वारा किया गया है, लाइट सजावट जय दुर्गा लाइट डेकोरेशन, दुर्ग
टेंट सजावट- चक्रधारी टेंट हाउस, दुर्ग, फूल सजावट आकाश फूल सज्जा, भिलाई साउंड म्यूजिक संजय लाइट डेकोरेशन
महाकन्या भोज
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश का सबसे बड़ा महाकन्या भोज का आयोजन दिनांक 2 अक्टुबर को प्रातः 10 बजे होगा जिसमें सबसे पहले कन्या माताओं को प्रातः 10 बजे पुरानी गंजमंडी में सभी कन्या माताओं को इकठ्ठा किया जाएगा उसके पश्चात सभी कन्याओं को माहुर लगाकर चुनरी उढ़ाई जावेगी तत्पश्चात सभी कन्या माताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी जो गंजपारा भ्रमण करते हुए सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर आएगी उसके पश्चात सभी कन्या माताओं को कन्या भोज कराया जाएगा फिर सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप विभिन्न सामग्री का वितरण किया जाएगा, प्रदेश के सबसे बड़े कन्या भोज के लिए शहर के बहुत से पार्षद पूर्व पार्षद समाज सेवी आंगनबाड़ी दीदी लोग एवं अन्य धर्मप्रेमियों द्वारा कन्या माताओं को इस कन्या भोज में लाया जाएगा
आज के आयोजन में अशोक राठी महेश टावरी राजेश शर्मा सुमन नरेंद्र शर्मा प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद कुलेश्वर साहू पार्षद योगेन्द्र शर्मा बंटी राहुल शर्मा नरेंद्र गुप्ता गोपाल शर्मा विजय गुप्ता ललित शर्मा राजू पुरोहित राहुल शर्मा ईशान शर्मा अर्जित शुक्ला मनीष सेन आशीष मेश्राम प्रकाश सिन्हा प्रशांत कश्यप सुजल शर्मा महेश गुप्ता सोनल सेन रिषी गुप्ता रवि शर्मा मोहित पुरोहित लक्की अग्रवाल चिंटू शर्मा नमन खण्डेलवाल कृतज्ञ शर्मा वाशु शर्मा वेदांत शर्मा अनमोल पांडेय वंश पांडेय सुयश गुप्ता सिद्धू सेन सार्थक शर्मा वंशु पुरोहित एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे


