सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
मुर्मू वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में कार्यकारी निदेशक हैं। मुर्मू, राजेश्वर राव का स्थान लेंगे। वे वर्तमान में बैंकिंग विनियमन और अन्य विभागों के प्रभारी डिप्टी गवर्नर हैं। राव का कार्यकाल 8 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है।



