Home छत्तीसगढ़ सेवा पखवाड़ा के तहत पुलगांव मुक्तिधाम में केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव की...

सेवा पखवाड़ा के तहत पुलगांव मुक्तिधाम में केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपाइयो ने किया वृहद वृक्षारोपण

218
0
Spread the love

दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर 75वा जन्म दिवस से प्रारंभ हुए भाजपा के राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कसारीडीह बोरसी मंडल भाजपा द्वारा वार्ड 55 पुलगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवनिर्मित मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक निगम महापौर अलका बाघमार सभापति श्याम शर्मा मंडल जिला प्रवक्ता व मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन सहित अनेक भाजपा नेताओं,पदाधिकारीयो व पार्षदों ने पौधा लगाकर सेवा सुशासन का संकल्प लिया।

मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता व वार्डवासी भी मौजूद रहे जिसमे नीम,आंवला,बेल,जामुन जैसे कई गुणकारी पौधे रोपे गए इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने मंत्री गजेंद्र यादव का बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वा जन्म दिवस को सार्थक बनाने भाजपा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक पेड़ मां के लगाकर हम सभी मोदी जी के सुदीर्घ जीवन की कामना करते है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पेड़ लगाना एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया प्रकृति के प्रति स्वच्छता बढ़ाने का मूल मंत्र भी है और इसे हम सभी को संकल्पित भाव से लगाना चाहिए महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाने नगर निगम विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण कर रही है जिससे शहर में तापमान संतुलित रहे इसके लिए भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निगम भी सहभागी बने हैं प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करते है।

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी जी प्रकाश साहू,जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, गंज पारा सदर् गौरवपथ मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा जी,मंडल महामंत्री अनिल यादव भूपेंद्र साहू,महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील साहू, उपाध्यक्ष एवं सह संयोजक प्रीति दुबे,जितेंद्र साहू, लक्ष्मीकांत दुबे,मनोज यादव,मंडल मंत्री श्रीमति सरस्वती साहू,कल्पना जांगड़े,शैल देशमुख,वार्ड 51 के पार्षद साजन जोसफ जी ,वार्ड 54 के पार्षद श्रीमती हिरौंदी चंदानिया,वार्ड 52 के पार्षद गुलशन गायत्री साहू,देवनारायण चंद्राकर,नीलेश अग्रवाल, काशीराम कोसरे,नरेंद्र बंजारे ,ज्ञानेश्वर ताम्रकार,लीलाधर पाल,मनीष साहू, कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन, संजय अग्रवाल,राहुल पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री डॉ. शरदचन्द अग्रवाल जी,सुरेंद्र साहू,रामखिलावन साहू,श्रीमती भारती साहू,महेश जैन, तेखन सिन्हा, रितेश शर्मा,महिला मोर्चा , जिला, कार्यालय मंत्री रमन बिचपुरिया,आईटीसेल प्रभारी श्रीमती ललेश्वरी साहू,,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति झरना वर्मा,प्रीति साहू,सुमन वर्मा,लेखिका अड़िया,प्रीति राजपूत,सरस्वती शर्मा,दुष्यंत साहू,संजय शुक्ला,अनिल मार्कण्डेय,महेंद्र चोपड़ा, टी पी वर्मा,संतोष सिन्हा,प्रशांत वर्मा,गजेंद्र यादव,,शांति लाल यादव,कमलनारायण मोहिले ,मलखाम सिंह लोधी,कनई पाल,प्रेम चंदानिया, छाया पार्षद जयंती साहू,चिंटू यादव,ओम प्रकाश देशमुख,मनोहर यादव,सुदामा यादव,सेवक निषाद,,पवन चक्रधारी,गोकुल साहू,दिनेश यादव,सतीश साहू,मनीष साहू,संजीव साहू,त्रिलोकी साहू,चंदन साहू, नंद नेताम, कपिल निषाद , खोरबाहरा निषाद, एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।