छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन का 25 से 27 अक्टूबर तक संपूर्ण छत्तीसगढ़ में चक्का जाम
भानुप्रताप साहू/दुर्ग/अंडा। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन शाखा आल ड्राईवर एसोसियेशन दुर्ग द्वारा समस्त वाहन चालक बंधुओ एवं सर्व समाज से अपील की है, कि25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन को सफल बनाने का साथ देने समर्थन मांगा है, ताकि ड्राइयर भाई अपने बाल बच्चो के भविष्य को उज्जवल बनाने में अपना अपना योगदान दे।
दीपावली के उपरांत 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 तक संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ड्राईवर महासंगठन के द्वारा स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन का आहवान किया गया है।समस्त ड्राईवर समाज को अपनी भागीदारी निभाना है। हर ड्राईवर को आगे आना है। आंदोलन को सफल बनाना है। घर बैठकर लंबी दीवाली मनाना है। उड़िसा सरकार ने मानी अब छत्तीसगढ़ सरकार की बारी है।
दुर्ग जिलाध्यक्ष ड्राइवर संघ भारत यादव ने बताया कि हमारी मांगों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी , छत्तीसगढ़ में ड्राईवर वेलफेयर बोर्ड का गठन, ड्राईवर के लिये सुरक्षा कानून हेतु ड्राईवर आयोग का गठन ,ड्राईवर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को 20 लाख रु का मुआवजा प्रदान की जाये, ड्राईवर की दुर्घटना में विकलांग होने पर परिवार को 10 लाख रू मुआवजा प्रदान की जाये, 1 सितंबर को ड्राईवर दिवस घोषित किया जाये। छत्तीसगढ़ राज्य में ड्राइवरो के बच्चो को निजी स्कूलों में शिक्षा का 10% आरक्षण, छत्तीसगढ़ राज्य के ड्राइवरों के परिवार के हेल्थ कार्ड जारी की जाये और छत्तीसगढ़ राज्य के ड्राइवरों को 55 वर्ष उम्र पश्चात सरकार की तरफ से पेंशन राशि दिया जाये।
स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन को सफल बनाने 20 सितंबर को दुर्ग बालोद मार्ग के अंडा थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसके तहत दुपहिया वाहनों को मात्र 400 रु में आई एस आई मार्का वाला हेलमेट उपलब्ध कराया गया एवं साइबर क्राइम पर भी जागरूक किया गया साथ ही कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने हिदायत दी गई।
सत्येंद्र सिंह, डीएसपी, बीपी साव
थाना प्रभारी अंडा एवं समस्त थाना स्टाफ ने आल ड्राइवर एसोसिएशन दुर्ग द्वारा अंडा में चलाया गया ट्रैफिक और साइबर क्राइम पर जन जागरूक अभियान को बहुत ही अच्छी पहल बताया,मात्र 400 रु मे आईएसआई मार्क वाला हेलमेट प्रदान करना की सराहना की।



