Home खेल श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दी मात, रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से...

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दी मात, रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की

54
0
Spread the love

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। गुरुवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने एक-एक विकेट झटके। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए नुवान तुषारा ने चार विकेट झटके थे जबकि दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालागे और दसुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने किया क्वालिफाई
अफगानिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति वाला मैच था। हालांकि, टीम इस मौके का भरपूर लाभ नहीं उठा पाई और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका ने दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक और +1.546 के नेट रन रेट से सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसके साथ-साथ बांग्लादेश भी ग्रुप बी से सुपर-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचीं।

श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी ही पहला विकेट गंवा दिया। पथुम निसंका सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंदबाज़ी पर मुजीब उर रहमान के हाथों कैच कराया। दूसरा झटका कामिल मिश्रा के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। मिश्रा केवल 4 रन ही बना पाए। इसके बाद श्रीलंका की पारी को कुसल मेंडिस ने संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए और अपनी पारी में 10 चौके लगाए। उनके अलावा कुसल परेरा ने 28 रन, चरिथ असलंका ने 17 रन और कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया।

अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान की इस मैच में शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहला विकेट 26 रन पर गंवाया, जब रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हुए। इसके बाद 32 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। नुवान तुषारा ने करीम जनत को बोल्ड किया, जो सिर्फ 1 रन बना सके। तुषारा ने ही तीसरा विकेट भी लिया। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्ड किया, जो 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथा झटका दुष्मंथा चमीरा ने दिया। उन्होंने डारविश रसूली को कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। रसूली ने 9 रन बनाए।

इसके बाद 12वें ओवर में दसुन शनाका ने अजमतुल्लाह उमरजई को बोल्ड किया। वह केवल 6 रन ही बना पाए। छठा विकेट इब्राहिम जादरान का गिरा, जिन्हें वेलालागे ने आउट किया। उन्होंने 24 रन बनाए। कप्तान राशिद खान को भी तुषारा ने बोल्ड किया। राशिद ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए। 137 रन पर सात विकेट खो चुकी अफगानिस्तान की टीम को मोहम्मद नबी ने संभाला। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाए और स्कोर को 170 के करीब पहुंचा दिया। नबी ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 22 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिश्रा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।