Home छत्तीसगढ़ 11 सितम्बर को श्री जलाराम रिसायकल्स ट्रस्ट दुर्ग द्वारा रक्तदान शिविर में...

11 सितम्बर को श्री जलाराम रिसायकल्स ट्रस्ट दुर्ग द्वारा रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान

112
0
Spread the love

बल्ड बैंक दुर्ग में श्री जलाराम रिसायकल्स ट्रस्ट दुर्ग ने जनहित पर 72 यूनिट रक्तदान किया

दुर्गः विगत वर्षों अनुरूप स्वर्गीय अनुराग हरिहरनों एवं स्वर्गीय भावेश भाई सोलंकी के पुण्य स्मृति 11 सितम्बर को श्री जलाराम रिसायकल्स ट्रस्ट दुर्ग द्वारा बल्ड बैंक दुर्ग में रक्तदान शिविर आयोजित कर 72 यूनिट रक्तदान किया गया ।

यह शिविर प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को जिला अस्पताल मे आयोजित की जाती है । विगत बर्ष 2021 में 40 यूनिट, वर्ष 2022 में 60यूनिट, वर्ष 2023 में 78 यूनिट, वर्ष 2024 में 91 यूनिट रक्तदान किया गया है।

रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक से नोडल ऑफिसर डॉ जे.पी. मेश्राम , रोशन सिंह, खिलावन चंद्राकर उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छ ग़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रास सोसाइटी, नवदृष्टि फाउंडेशन, दुर्ग भिलाई मोबाइल एसोशिएसन के सदस्य उपस्थित रहे और रक्तदान किए।
कैट दुर्ग चैप्टर के अध्यक्ष पवन बड़जात्या, ट्विनसिटी मोबाईल के अध्यक्ष मोहम्मद अली हीरानी, दुर्ग मोबाईल एसोशिएशन अध्यक्ष ललित खापर्डे, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से सत्येंद्र गुप्ता,NHM से संजीव दुबे, जन्मजय दास नवदृष्टि फाऊंडेशन से राज आड़तिया, रेडक्रास सोसायटी से जीवनलाल ताम्रकार, धीरजराव इंगले, उपस्थित थे साथ ही इन्होने स्वयं भी रक्तदान किया । शंकराचार्य कॉलेज के छात्रों ने भी प्रथम रक्तदान किया एवं नियमित रूप से करते रहने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम के समन्वयक जयंती भाई आड़तिया, त्रिपेश शर्मा एवं तरुण आड़तिया थे ।

श्री जलाराम रिसायकल्स ट्रस्ट की ओर से जयंती भाई आड़तिया ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया ।