Home छत्तीसगढ़ नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का राजनांदगांव में भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का राजनांदगांव में भव्य स्वागत

65
0
Spread the love

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का आज जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत का मुख्य आयोजन तुमड़ीबोड़ मंडल में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं व नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, युवा भाजयुमो नेता यश पारख, भाजयुमो महामंत्री तिमेश साहू, नसीब रात्रे, चमन वर्मा, रामनाथ वर्मा, अमरोतन साहू, चंद्रेश श्रीवास, उमेश साहू, कुंदन साहू, भोज ठाकुर, कमलेश साहू, देवाशीष वर्मा, अर्जुन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य यश पारख के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी ही भविष्य के सशक्त भारत की नींव है।