भूपेश को लड़ना होगा दो मोर्चे पर लड़ाई, बैज भी आर पार के मूड में
मनीष श्रीवास्तव (सह सम्पादक)
रायपुर(समय दर्शन)।एक ओर जहां चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद सारे नेता जब शांत होकर बैठ गए वही दूसरी तरफ भूपेश बघेल दिन प्रतिदिन आक्रामक होते जा रहे है।गृह मंत्री को तड़ीपार कहकर भूपेश ने साबित कर दिया कि वो टूटकर किसी समझौता या सैटिंग में नहीं लगे है ,अब आर पार की लड़ाई हेतु कमर कस चुके है।आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में बहुत कुछ होने वाला तय है, भूपेश को दो मोर्चे पर लड़ाई लड़नी है। एक अपनी ही पार्टी के विरोधी खेमे से दूसरा सरकारी एजेंसी से,पार्टी के अंदर तलवार खींच चुकी हैं।एक ओर दीपक बैज खुलकर आर पार के मूड में है,और रविन्द्र चौबे की शिकायत कर बता दिया है कि अब वो किसी भी हाल में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे,और उनको छेड़ने का अर्थ आदिवासी समाज को छेड़ना। बिसात बिछ गई है अब देखना यह होगा कि टी एस बाबा किस ओर जाते हैं और महंत जी क्या रुख होगा।


