रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स एंड फिजीशियन्स ने चुनिंदा वैश्विक विशेषज्ञों में किया चयन
रायपुर- वरिष्ठ मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थोडॉन्टिस्ट और इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. नीरज कुमार चंद्राकर, जो रायपुर, छत्तीसगढ़ से हैं, को रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स एंड फिजीशियन्स ग्लोसगो, यू.के. ने अंतरराष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। इस गौरवपूर्ण पद के लिए विश्वभर से अनेक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से डॉ. चन्द्राकर को चुनिंदा कुछ विशेषज्ञों में शामिल करते हुए चयनित किया गया। यह मान्यता उनके चिकित्सा और दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,अंतरराष्ट्रीय अकादमिक यहयोग को बढ़ावा देने, और क्लिनिक उत्कृष्टता की दिशा में उनके सतत प्रयासों का प्रमाण है।
अपनी नियुक्ति पर डॉॅ. चंद्रकार ने कहा
”यह मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है। मैं इस अवसर का उपयोग भारत और वैश्विक चिकित्सा समुदाय के बीच सेतु निर्माण, ज्ञान-विनिमय को प्रोत्साहित करने और रोगी देखभाल के उच्च्च मानकों को आगे बढ़ाने के लिए करूंगा। अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों के निरंतर समर्थन व शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभारी हंू।”



