बसना (समय दर्शन)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर छोटी छोटी कन्याओ ने नृत्य एवं बाल गोपाल प्रस्तुति दी एवं बाल गोपाल की मनमोहन छवि देखने के लिए मिली।
इस अवसर बसना क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का यही ईश्वरीय सन्देश है कि श्रीकृष्ण के दैवीय गुणों को जीवन में उतारने का पुरूषार्थ किया जावे।
उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस युग में श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव मना लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे में गहन चिन्तन कर उसे धारण करने की जरूरत है।
उन्होंने बतलाया कि मनुष्य के अन्दर व्याप्त काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ही उसके परम शत्रु हैं। जब हम इन विकारों पर विजय प्राप्त कर लेंगे तभी हम सुख और शान्ति से जीवन यापन कर सकेंगे। गीता के माध्यम से समाज को यह सन्देश दिया गया है कि परमात्मा के साथ प्रीत बुद्घि होकर रहो क्योंकि इससे ही परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने में परमात्मा की मदद मिल सकेगी।



