Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस बंसुला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस बंसुला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

98
0
Spread the love

बसना (समय दर्शन न्यूज)। राष्ट्रीय पर्व 15अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला मे संयुक्त रूप मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सरपंच नवीन साहू तथा समिति के अध्यक्ष चंदन चौहान उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर नवीन साहू सरपंच, शौकीलाल बारिक, रमेश डड़सेना ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया और स्वतंत्रता दिवस दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। उसके पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई। अंत में बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र छात्राओ ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में गीत एवं भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीर कुमार बेहेरा प्रधान पाठक एवं राजेश भाई के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक दिनेश डडसेना के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश साव, सुजाता प्रधान, मंदाकिनी प्रधान, अनीता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि बगरती,चमेली सागर का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पालक गण उपस्थित थे।