Home छत्तीसगढ़ शास हाई स्कूल रेमड़ा मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

शास हाई स्कूल रेमड़ा मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

33
0
Spread the love

महासमुंद (समय दर्शन न्यूज)। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शाला प्रांगण रेमड़ा में धूमधाम से मनाया गया । सुबह 7:30 बजे विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य व्ही के साहू द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम के अतिथि के रूप में गांव के गोंटिया संतोष दीवान एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चांदनी पटेल के द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विभिन्न क्षेत्र में गांव के विकास हेतु योगदान देने वाले उत्कृष्ट नागरिकों एवं शिक्षकों का सम्मान साल, श्रीफल एवं मोमेंटो द्वारा किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्ति शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से राजेश प्रधान, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रेमड़ा को रेमड़ा रत्न के नाम से सम्मानित किया गय। साथ ही विष्णुचरण पटेल प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला टांड़ापारा रेमड़ा को कुल गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति शिक्षकों में वृंदावन सतपथी, टीकेलाल बेहरा, शौकीलाल साहू, उज्जवल सिंह बरीहा, भृत्य दुखी लाल भोई ,वर्तमान में शिक्षक हेमसागर बगर्ती ,शिक्षक सुभाष चंद्र धराई को रेमड़ा के गौरव के रूप में विशेष सम्मान ग्राम वासियों द्वारा मोमेंटो, साल, श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। ग्रामीणों में से स्वर्गीय प्यारेलाल पटेल, स्वर्गीय गणेश राम परमार, स्वर्गीय मानसिंह परमार स्वर्गीय रामसिंह दाऊ आदि के परिवार जनों सहित अन्य 20 उत्कृष्ट नागरिकों को गांव के गौरव के रूप में सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल पटेल, अर्चना साखरे, छांदनपुर से कार्तिक राम पटेल, बामड़ाडीह से रमेश बगर्ती , भजोराम पटेल एवं आसपास गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण पधारे हुए थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से आजादी के सालगिराह के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में लखन परमार , एसएमडीसी के अध्यक्ष झाड़ूराम परमार , गजानन यादव, आसाराम पाढ़ीया का विशेष योगदान रहा।