दुर्ग. अपनी घरेलू बचत व महतारी वंदन के तहत मिल रही राशि से थोड़ी थोड़ी पैसा जमा कर निर्माणी महिला समूह के माध्यम से बड़ी रकम इकट्ठा करने वाली महिलाओं को आज राजीव नगर में उनकी जमा पूंजी प्रदान करने के साथ साथ निर्माणी महिला समूह की ओर से सम्मान स्वरूप टिफिन भी वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन विशेष रूप से मौजूद थे निर्माणी मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा निलेश चौरे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने अपनी कुछ समय के बचत के बाद आज बड़ी राशि मिलने से उत्साहित नजर आई ।
ईस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा की महिलाओ की आत्म सम्मान के लिए चलाई जा रही महातरी वंदन योजना माताओं बहनों के लिए आर्थिक स्वालंबन की दृष्टि से वरदान साबित हो रही है प्रतिमाह मिल रही एक हजार की राशि से अपनी व बच्चो की छोटी छोटी जरूरत पूरा करने की बावजूद हर माह थोड़ी थोड़ी राशि बचाकर महिला समूह की माध्यम से एकमुश्त बड़ी रकम प्राप्त कर रही है और ईस कार्य में निर्माणी समूह की अध्यक्ष वसुंधरा चौरे जी एवम जिला महामंत्री देवेन्द्र चंद्राकर व उनकी समूह की सदस्यो ने सराहनीय कार्य किया है जिनका आज सम्मान किया गया यह बचत भविष्य की बड़ी जरूरत को पूरा करने में सहायक होगा और अन्य महिलाओ को भी प्रेरित करेगा इस अवसर पर सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता शशिकांत वर्मा जी ने महिलाओ को लोन एवं बचत योजना की जानकारी दी,कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की हेमलता साहू,सुनीता देवांगन एन एम हेमलता साहू,मितानिन जमुना उइके पुष्पा मानिकपुरी ,राधा चंद्राकर,मंजू चंद्राकर धनेश्वरी साहू,राधा सोनी सहित निर्माणी समूह महिला सदस्य शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



