Home मनोरंजन सुप्रीम कोर्ट से ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक नहीं, वापस दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट से ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक नहीं, वापस दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा

52
0
Spread the love

अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ अभी भी कोर्ट के चक्कर ही लगा रही है। हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं रह गई है। आज सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए अपनी ओर से फिल्म की रिलीज पर से रोक नहीं हटाने की बात कही है। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने मेकर्स को फिर से दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा है। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट से ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज को मंजूरी देने के केंद्र के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने को कहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सोमवार 28 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय से इस मामले में सुनवाई करने को कहा है।