
रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार ओपी चंद्राकर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार चंद्राकर को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ था, जिसके चलते तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
वरिष्ठ पत्रकार ओपी चंद्राकर की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम वे कार्यालय में ही थे, रात करीब 9 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ। कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तत्काल उन्हें उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल इमरजेंसी बताई और उन्हें दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उनका एक छोटा ऑपरेशन भी करना पड़ा, जिसके बाद 24 घंटों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। अब वरिष्ठ पत्रकार ओपी चंद्राकर की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ दिनों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।


