Home छत्तीसगढ़ स्कूली बच्चों से भरा वाहन नहर मे पलटी, रोते-बिलखते डर से भयभीत...

स्कूली बच्चों से भरा वाहन नहर मे पलटी, रोते-बिलखते डर से भयभीत बच्चे

169
0
Spread the love

अभय धृतलहरे/बसना (समय दर्शन न्यूज)। बसना विकासखण्ड अंतर्गत भँवरपुर मे स्कूली बच्चों से भरी वाहन के नहर मे पलटने का मामला प्रकाश मे आया है। स्कूली वाहन के पलटने के कारण भयभीत बच्चे रोते बिलखते नजर आये। सूचना पर पर पुलिस मौके मे पहुंची। बीते दिन की दोपहर बसना ब्लॉक के ग्राम भंवरपुर से परसापाली मार्ग पर अल्फा ओमेगा स्कूल की एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलटकर दस फीट गहरे नाले मे गिर गयी। गनीमत है कि,अभी नाले मे पानी नहीं बह रहा है। अन्यथा बच्चों को खतरा हच सकता था। सूत्रों की माने तो सीट से अधिक बच्चों को बैठाकर लाया ले जाया जाता है।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने और उन्हें घर भेजा गया। आस घटना मे कुछ बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के बाद भंवरपुर पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच मे जुटी है। इस प्रकार की दुर्घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार है।

प्रशासन कार्यवाही के नाम पर करती है खानापूर्ति

आपको बता दें कि प्रशासन के नाक के नीचे अनेक प्राईवेट स्कूल शासन के दिशा निर्देश को ठेंगा दिखाकर ,अनेक खामियों के साथ धड़ल्ले से चल रही है। आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती है, रोड पर बिना फिटनेस की स्कूली वाहन धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। सभी दुर्घटना होने का इंतजार करते रहते हैं । प्राइवेट स्कूल के वाहन में सीट से अधिक बच्चों को भेड़ बकरी की तरह ठुस कर लाया ले जाया जाता है। प्रशासन जांच के नाम पर बस खानापूर्ति कर केस आगे बढ़ा देती है। खामयाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ता हैं।