Home छत्तीसगढ़ रिश्वत मामले में फंसे थाना प्रभारी को मरणोपरांत मिली बेगुनाही

रिश्वत मामले में फंसे थाना प्रभारी को मरणोपरांत मिली बेगुनाही

457
0
Spread the love

अभय धृतलहरे/बसना( समय दर्शन न्यूज)। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय थाना बसना, तात्कालीन जिला रायपुर के सरायपाली अनुभाग अंतर्गत थाना बसना पुलिस के प्रभारी गणेशराम शेण्डे के उपर रिश्वत मामले में शिकायत पश्चात प्रशासनिक कार्यवाही हुई थी। उक्त केस मे फंसे बसना थाना प्रभारी को मरणोपरांत अब बेगुनाही मिल गयी है। केस चलने के दौरान उनकी मौत हो गई।

26 साल बाद मिला न्याय

रिश्वत लेने के आरोप पर मिली थी सजा। टीआई पति की मौत के बाद भी पत्नी ने आत्म सम्मान के लिए केस लड़ते रहीं । ट्रायल कोर्ट फैसले को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया। 26 साल की इस लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दिवंगत थाना प्रभारी को अब जाकर हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल ने ट्रायल कोर्ट की सजा को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने माना है कि जिस रिश्वत की मांग की बात की गई, उसका कोई औचित्य नहीं बनता। क्योंकि शिकायतकर्ता और उसके परिजन को पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। फिर दो दिन बाद उसी जमानत की एवज में पैसे की मांग करने का आरोप असंभव लगता है। मामला बसना थाने का है।

दरअलस,बीते वर्षों तात्कालीन समय मे जैतराम साहू ने सहनीराम, नकुल और भीमलाल साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर बसना थाना में 8 अप्रैल 1990 में एफआईआर की गई थी। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी गणेशराम शेण्डे ने कार्रवाई की थी। चूंकि, मामला आईपीसी की धारा 324 के तहत जमानती था, इस वजह से तीनों आरोपियों को उसी दिन मुचलके पर रिहा कर दिया गया। लेकिन, इसके दो दिन बाद 10 अप्रैल 1990 को,एक आरोपी भीमलाल साहू ने रायपुर के लोकायुक्त एसपी को शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि उसे रिहा करने के बदले में एक हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। इस शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम ने रेड की जिसमें थाना प्रभारी शेंडे को रंगे हाथों पकड़ा गया।

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा

भ्रष्टाचार के केस में ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा। इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी पर केस दर्ज किया जाकर साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। लोकायुक्त ने साल 1999 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13(1)(D) के साथ धारा 13(2) के तहत चालान पेश किया, जिस पर कोर्ट ने थाना प्रभारी को दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद और दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ शेंडे ने हाईकोर्ट में अपील की थी। अपील लंबित रहते ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनकी पत्नी ने अपने पति का केस लड़ा।
हाईकोर्ट ने कहा- रिश्वत का औचित्य नहीं बनता हाईकोर्ट ने दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर पाया कि जिस रिश्वत की मांग की बात की गई, उसका कोई औचित्य नहीं बनता, क्योंकि शिकायतकर्ता और उसके परिजन को पहले ही 8 अप्रैल को शाम 5 बजे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। तथ्यों के अनुसार दो दिन बाद 10 अप्रैल को उसी जमानत की एवज में पैसे की मांग करने का आरोप असंभव लगता है। थाना प्रभारी से नाराज होने पर की थी।

ट्रैप मे जप्त राशि का कोई वैधानिक आधार नहीं-न्यायालय

शिकायत मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कोट को बताया गया कि शिकायत करने वाले भीमलाल साहू ने भी मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई नहीं होने के कारण वो थाना प्रभारी शेंडे से नाराज था। तर्कों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने ऐसे में ट्रैप की परिस्थितियों को संदेहास्पद मानी। कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष रिश्वत की मांग साबित करने में असफल रहा और ट्रैप में जब्त राशि का कोई वैधानिक आधार नहीं था। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट द्वारा वर्ष 1999 में दी गई तीन साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा को निरस्त कर दिया है।