Home छत्तीसगढ़ शासकीय शाला बेलतरा में नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण

शासकीय शाला बेलतरा में नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण

141
0
Spread the love

साजा। शा.प्रा. व शा.पूर्व मा.शाला बेलतरा में नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट के सदस्यों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में शाला के प्रधान पाठक मनोज कुमार वर्मा, शिक्षक दिनेश साहू, दिलीप बंजारे, रमेश मतावरे, के.आर.राणा, श्रीमती डेमेश्वरी साहू, प्रकाश कश्यप, दिलीप जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा व छात्राओं द्वारा प्रार्थना गीत गाकर किया गया। जिसके बाद शिक्षकों द्वारा उद्बोधन व शुभकामनाएं दी गई तत्पश्चात सभी चयनित कैबिनेट सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।अंत में छात्र प्रतिनिधियों द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।