भिलाईनगर। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश के भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत ने उत्तर प्रदेश के जन नेता, हिन्दुत्व की अलख जगाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर का एक कल्पवृक्ष का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को उन्होंने अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया।



