Home छत्तीसगढ़ बेटिया अब रूकेंगी नहीं बढ़ेंगी, कैट महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष बनी...

बेटिया अब रूकेंगी नहीं बढ़ेंगी, कैट महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष बनी पायल

21
0
Spread the love

दुर्ग(समय दर्शन)। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगतार सक्रिय रहने के लिए दुर्ग की पायल जैन को कैट महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में कैट के जिला अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति वाली महिला पायल जैन को यह दायित्व मिलना, केवल एक नामंकन नहीं बल्कि महिला नेतृत्व को दिशा देने वाला निर्णय है। यह पूरे दुर्ग की नारी शक्ति के लिए गौरव का क्षण है। इसी कड़ी में स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने कहा स्वावलंबी भारत का सपना तभी साकार होगा जब महिआएं अपने आत्मबल से न केवल घर बल्कि समाज और व्यापारिक संगठन तक नेतृत्व करें। उनके इस मनोनयन पर प्रकाश सांखला, संजय चौबे, पवन गडज़ात्या, मोहम्मद अली हिरानी, प्रहलाद रूंगटा, विनय कश्यप, संजय बोहरा,आशीष खंडेलवाल, अरूण दुग्गड़, रवि केवलतानी, अमर कोटवानी, रवि कुकरेजा, दर्शन लाल ठाकवानी,   अमीना हिरानी, प्रतिभा पुरोहित, प्रति सोनी,रेखा रूपारेल, सरिता बजाज, प्रीतिका चौहान, मधु शर्मा, नेहा तिवारी, एवं कोमल साहू ने बधाई देते हुए आशा जताई कि उनका नेतृत्व दुर्ग की महिलाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।