Home छत्तीसगढ़ पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला पथर्रा में समर कैम्प संपन्न

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला पथर्रा में समर कैम्प संपन्न

141
0
Spread the love

0 स्थानीय प्रतिभाओं को मंच व सम्मान मिला।

कवर्धा। दस दिवसीय समर कैम्प में खेल-कूद मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों ने पूरी तन्मयता के साथ अपना खुशनुमा समय बिताया। इन 10 दिनों में सेल्फ प्ले, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, कबाड़ से जुगाड़, गतिविधियाँ, स्कूल बैंड, सुगम संगीत, कम्प्यूटर की आधारभूत जानकारी से अवगत कराने के साथ ही स्थानीय कौशल आधारित कामगारों कुम्हार, लोहार, किसान के कार्यों को करके जाना कि किस कार्य हेतु कौन सा कौशल आवश्यक है। इस कार्यशाला के दौरान सभी क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों से मिलकर उनसे उनके कार्यों का अनुभव भी प्राप्त हुआ। विशेषज्ञ भी छात्र-छात्राओं के बीच खुद को पाकर अभिभूत हुए।

इस दौरान कुम्हार के कार्य सिखाने के लिए 50 से अधिक वर्षों का अनुभवी 68 वर्षीय भागीरथी कुंभकार ग्राम मरका से विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगीत शिक्षा के लिए आज समर कैम्प के नवें दिवस संगीत विशेषज्ञ के रूप में पिपरिया से भागवत साहू, बिरकोना से सीताराम साहू, जिंदा से प्रहलाद कौशिक और उनकी शिष्या प्रतिज्ञा यादव कक्षा 10 वीं, अंकिता यादव कक्षा 8 वीं उपस्थित रहे। प्रतिज्ञा एवं संगीत विशेषज्ञों ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार… भजन एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीत की प्रस्तुति दी। स्कूल बैंड की शिक्षा छात्र-छात्राओं को शाला के पूर्व छात्र अशोक यादव ने दी। अपनी ही शाला में शिक्षक की भूमिका में होना उनके लिए गौरव की बात थी। इसी प्रकार पूर्व छात्राओं धनेश्वरी पाली, वसुंधरा धुर्वे, रिद्धि-सिद्धि, सुहानी साहू, आदि द्वारा रंगोली एवं चित्रकला की शिक्षा मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड स्त्रोत समन्वयन केशलाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार चंद्रवंशी ने की। विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगत मेरावी एवं पालक विपनेश सिंह उपस्थित रहे। यह समारोह मुख्य रूप से साँस्कृतिक कौशल को समर्पित रहा छात्र-छात्राओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। साथ ही समर कैम्प के दौरान निर्मित सामग्रियों जैसे कबाड़ से जुगाड़ द्वारा निर्मित वॉल आर्ट, चिडियों के घोंसले, कुम्हार के साथ मिलकर निर्मित मिट्टी के बर्तनों द्वारा निर्मित फूल-पत्ती, चिड़िया, तितली। काग़ज़ की कलाकारी आदि की प्रदर्शनी भी छात्र-छात्राओं ने लगाई। समर कैम्प में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को कीट वितरित किया गया जिससे वे समर कैम्प में प्राप्त कौशल का अभ्यास घर पर भी कर सकें। बीआरसी श्री साहू ने शाला के आयोजन की सराहना की साथ ही और अधिक उत्साहित होकर कार्य करने और शाला का नाम जिले एवं राज्य में बढ़ाने शुभकामनाएं दीं ।
कैम्प के आयोजन में पूर्व सरपंच, उप सरपंच रोशन सिंह परिहार, सरपंच सुनील चंद्रवंशी, शिक्षाविद सदस्य दानेश्वर सिंह परिहार, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगत मेरावी, उपाध्यक्ष घनश्याम साहू, विपनेश सिंह, पालक रामविलास, मनीराम, राजेश पाली, सरस्वती साहू, कुमार साहू, गायत्री श्रीवास आदि का प्रमुख योगदान रहा। योग शिक्षक के रूप में शाला के शिक्षक शिवकुमार चंद्रवंशी, कबाड़ से जुगाड़ के मार्गदर्शक सुनील चंद्रवंशी, रंगोली चित्रकला जलपान की व्यवस्था रोहित साहू, कैम्प संचालन एवं योग में सहयोग शिक्षक भागवत साहू द्वारा किया गया।