Home छत्तीसगढ़ पहले पदोन्नति और सीधी भर्ती करे सरकार, पदोन्नति नही तो क्रमोन्नति का...

पहले पदोन्नति और सीधी भर्ती करे सरकार, पदोन्नति नही तो क्रमोन्नति का कामन आर्डर जारी कर वर्षों शासन को सेवा देने वालो के साथ करे न्याय : ऋषि राजपूत

160
0
Spread the love

रायपुर। ज्ञात हो युक्तियुक्तकरण का विरोध जोरों पर है शिक्षक संवर्ग अब संभागों मे क्रमिक हडताल की घोषणा कर चुके हैं चर्चा के दौरान शिक्षक नेता ऋषि राजपूत,ने युक्तियुक्तकरण से पहले सरकार से आर्टिई 2009 मानकों पर आधारित विषयवार पदोन्नति भर्ती कर रिक्त स्थानों को भरने की बात कही है सालों से सहायक शिक्षक पदोन्नति का इंतेजार कर रहे हैं , वहीं अलग अलग विषयों मे धन समय खर्च कर अभ्यर्थी योग्यता हासिल किए हैं, भर्ती का इंतेजार कर रहे हैं, पदोन्नति का विकल्प है क्रमोन्नति सरकार दस साल सेवा दे चुके शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति का कामन आर्डर करे ताकि कोर्ट आदि मे भटकने से शिक्षक बच सकें आखिर शासन को ही शिक्षकों ने लंबी सेवा दी है सरकार के समस्त विकास कार्यो मे शिक्षक ने सेवा दी है प्रदेश की कल्याणकारी सरकार से ऋषि राजपूत ने निवेदन रखा है।