Home छत्तीसगढ़ वार्ड 35 में चला निगम का विशेष सफाई अभियान:कमिश्नर व पार्षद के...

वार्ड 35 में चला निगम का विशेष सफाई अभियान:कमिश्नर व पार्षद के मौजूदगी में नाला की सफाई

59
0
Spread the love

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबह शुक्रवार को वार्ड 35 शिवनाथ नदी गंज पारा चौक से महमरा नदी मार्ग नया पारा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर कचरा उठाया गया। निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल ने प्रभारी नीलेश अग्रवाल,पार्षद कुलेश्वर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता उमायन्ती ठाकुर,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,पीआईयू कुणाल,गौतम साहू के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

कमिश्नर ने पार्षद कुलेश्वर साहू के साथ वार्ड क्षेत्र नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर के सभी 60 वार्डों, जलभराव वाले इलाकों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गली नंबर एक सहित बांधा तालाब के अलावा नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी। कमिश्नर ने कहा कि क्षेत्र के नाला को बेहतर सफाई करवाये साथ ही नाली सफाई के दौरान दिक्कत होने पर पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए जाएंगे।