Home छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ का तृतीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित

पत्रकार कल्याण महासंघ का तृतीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित

86
0
Spread the love

रायपुर।  पत्रकार कल्याण महासंघ का तृतीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का भव्य समारोह रायपुर के वृंदावन भवन में आयोजित किया गया l
आज के समारोह में मुख्य अतिथि माननीय विधायक पुरंदर मिश्रा एवं अध्यक्षता रायपुर महापौर श्रीमती मिनल पांडे उपस्थित थीं। समारोह में विशेष अतिथि भोपाल से शिक्षाविद मधुकर द्विवेदी ,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, पूर्व तहसीलदार देवघर महंत,समाज सेवी महेंद्र जयसवाल उपस्थित थे l कार्यक्रम का स्वागत भाषण अभय धुतलहरे अवाम पत्रकार कल्याण महासंघ के अध्यक्ष सेवक दास दीवान और महासचिव प्रवीण खरे ने संघ की स्थापना और पत्रकारों को आने वाली परेशानियों से अवगत कराया l मंच से विधायक महोदय विधायक पुरंदर मिश्रा अवाम रायपुर महापौर श्रीमती मिनल पांडे से निवेदन भी किया जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में लागू कराये l छतीसगढ़ के सभी ब्लॉक से आये पत्रकारों को विधायक पुरंदर मिश्रा अवाम अध्यक्षता रायपुर महापौर श्रीमती मिनल पांडे ने संबोधित किया।