Home छत्तीसगढ़ ऑडिटोरियम में चल था अभद्र स्टैंडअप कॉमेडी आयोजन, बजरंग दल ने कराया...

ऑडिटोरियम में चल था अभद्र स्टैंडअप कॉमेडी आयोजन, बजरंग दल ने कराया बंद, कहा-संस्कृति विरूद्ध कार्यक्रम नहीं होने देंगे संचालित

42
0
Spread the love

राजनांदगांव। शहर के ऑडिटोरियम में प्रणव शर्मा नामक कॉमेडियन का शो आयोजित किया गया, जहां जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने बताया कि प्रणव शर्मा बाहर से आया हुआ कॉमेडियन है, जिसके शो में अभद्रता एवं गालियों से कॉमेडी की सूचना विभाग सहसंयोजक सुनील सेन ने दूरभाष से दिया। पश्चात आयोजन के पूर्व ही विहिप, बजरंग दल द्वारा आयोजकों को शो में अभद्रता एवं गालियों से दूर रख साफ-सुथरा आयोजन कराने की समझाइश दी गई, परंतु शो शुरू होने के कुछ देर बाद कॉमेडियन अपनी अभद्रता एवं गालियों से कॉमेडी सीन को बताने लगा। सूचना मिलते ही तत्काल बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंच कार्यक्रम को बंद कराया। पूर्व में आयोजकों को समझाइश के बाद भी इसे कृत्य किया जाना असहनीय है।
नगर संयोजक प्रिंस प्रशांत ने बताया कि शहर में संस्कृति विरूद्ध कार्यक्रम यदि हुए तो बजरंग दल इसका खुले तौर पर विरोध करता है। संगठन ने थाने में इस आयोजन के खिलाफ शिकायत भी की है। राजनांदगांव संस्कारधानी जाना जाता है, जिसमें संस्कारविहीन कार्यक्रम का संचालन होना पूरी तरह से गलत है।
उक्त स्थान पर विहिप जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बाबाजी मेश्राम, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा, संतोष तुरहाटे, नगर संयोजक प्रिंस हाथीबेड सहित नगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक शर्मा, सनमय श्रीवास्तव, भावेश निर्मलकर, प्रवीण शर्मा, राहुल ताम्रकार, जैकी सोनकर, अनुज गवरे, शुभम नाविक, पिंटू समरीत, दिव्यांश साहू, वेदांश शर्मा, हदयुदय, सत्यम जायसवाल, संकल्प श्रीवास्तव, अभिषेक गिरीपुंजे, भावेश साहू, प्रणय मुल्लेवर, शानू वर्मा, प्रतीक गड़ेवाल सहित संगठन के सैकड़ों बजरंगी उपस्थित रहे।