Home छत्तीसगढ़ रियांश ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं में 95.8 प्रतिशत प्राप्त कर किया...

रियांश ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं में 95.8 प्रतिशत प्राप्त कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

56
0
Spread the love

दुर्ग। सीबीएसई के द्वारा मंगलवार को कक्षा दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया। इसमें श्री शंकराचार्य विद्यालय आमदी नगर हुड़को के रियांश कुमार ने 95.8 प्रतिशत हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। रियांश कुमार दुर्ग नगर निगम के वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग प्रभारी और वार्ड नंबर 3 के पार्षद नरेंद्र बंजारे के सुपुत्र है। रियांश की माता श्रीमती भारती बंजारे भी पूर्व में पार्षद रह चुकी है। रियांश के माता-पिता, परिवारजन सहित वार्ड के लोग उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे है।