Home छत्तीसगढ़ ग्राम खेड़ा नवागढ़ मे मनाया गया सुशासन तिहार-कामगार फाउंडेशन भी शिविर...

ग्राम खेड़ा नवागढ़ मे मनाया गया सुशासन तिहार-कामगार फाउंडेशन भी शिविर में शामिल हुआ

109
0
Spread the love

बेमेतरा(समय दर्शन)। ग्राम पंचायत खेड़ा ब्लॉक नवागढ़ जिला बेमेतरा मे सुशासन तिहार बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाया गया। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी और उनके साथ कार्यरत इम्प्लमेन्ट सपोर्ट एजेंसी कामगार फाउंडेशन के कर्मचारी सुबह से ही ग्रामवासियों के मध्य समाधान शिविर लगा कर उनके विभिन्न समस्याओ की जानकारी प्राप्त की और उन्हे उचित माध्यम से समाधान निकालने का कार्य किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की यह अनूठी योजना संवाद से समाधान तक 5 मई से 31 मई तक पूरे राज्य मे चलाया जा रहा है, जिसमे अलग अलग विभाग के अधिकारी कर्मचारी गाव गाव मे जाकर सभी की समस्या सुनकर उनका उचित माध्यम से समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा, मुख्य अतिथि के रूप मे दयाल दास बघेल मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छग शासन, खोरबहरा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी एवं कामगार फाउंडेशन से योगेश्वर साहू उपस्थित रहे।उक्त शिविर में बेमेतरा कलेक्टर भी उपस्थित हुए।