दुर्ग (समय दर्शन)। 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 10वीं राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता (आईपीएफ) (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर, महिला एवं पुरूष) जो खुर्सीपार में आयोजित थी। जिसमें जय हनुमान व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण पदक, 03 रजत पदक तथा 01 कांस्य पदक जीतकर दुर्ग जिले को गौरवान्वित किया । साथ ही साथ दुर्ग जिले को चैम्पियनशीप का खिताब भी मिला है जो बहुत ही गौरव का विषय है। जिनमें जूनियर केटेगरी में सुभाष यादव,घनश्याम यादव ने स्वर्ण पदक, सीनियर केटेगरी में दिलीप पटेल स्वर्ण पदक,मास्टर केटेगरी में अरविन्द ने स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक साहू और हर्ष राजपूत ने जुनियर केटेगरी में रजत पदक,सब जूनियर केटेगरी में जतिन सोनी ने रजत पदक और अंकित निमलकर ने सब जूनियर केटेगरी में कांस्य पदक जीता।सभी खिलाड़ी जय हनुमान व्यायामशाला दुर्ग में अभ्यासरत है। दुर्ग जिले को लगातार चौथी बार चैम्पियनशीप का खिलाब मिला है। साथ ही साथ दिलीप पटेल को स्ट्रांगमेन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिताब से नवाजा गया।उनके इस उपलब्धि पर पंकज विक्रम एवार्डी क्षेत्रपाल चन्द्राकर, छ.ग. प्रदेश बॉडी बिल्डिंग के महासचिव बी. राजशेखर राव, उदल कुमार बाल्मीकी (महासचिव, पॉवर लिफ्टिंग एसोसियेशन छ.ग.) अमित बंछोर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राज वासनिक, पुरुषोत्तम अहीर, ब्लेसन बास्को, शिवा सर, श्रीनू केंवट, टुकेश्वर वर्मा, सप्रेम चौरे, अभिषेक टंडन, प्रीतपाल तांडी, दीनू यादव, कुनाल गोलछा, एवं हनुमान व्यायामशाला परिवार ने बधाई दी है। टीम के कोच ऋषभ यादव है।


