Home Uncategorized धरती माता को संवारने में कवर्धा के पर्यावरण प्रेमियों का सराहनीय योगदान-...

धरती माता को संवारने में कवर्धा के पर्यावरण प्रेमियों का सराहनीय योगदान- चंद्रप्रकाश

36
0
Spread the love

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाने वाले सम्मानित हुए

कवर्धा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने वाले एवं पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन करने की दिशा में कार्य करने वाले सभी लोगों का सम्मान कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि हम सभी प्रकृति की संरक्षण व संवर्धन के लिए अपने जीवन के अमूल्य समय में से कुछ समय निकालकर इस प्रकृति की सेवा में दे रहे है। कवर्धा की धरती माता को सजाने व संवारने की दृष्टि में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दे रहे है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से समाज मे व समाज में रहने वाले मंे जनजागरूकता आएगी व प्रेरणा भी मिलेगी। इस भाव से हम सबको काम करना है कि धरती हमारी माता है जिस प्रकार से हम अपनी माता पिता की सेवा करते है ठीक इसी प्रकार धरती माता का सेवा करने की आवश्यकता है आज का वातावरण, पर्यावरण अंसतुलन होकर बिगडते जा रहा, जिसका संरक्षण संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है पर्यावरण संतुलित रहेगा तो हम सभी स्वस्थ्य रहेगें और हमारा जीवन भी स्वस्थ्य रहेगा।

नपा अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सुधा वाटिका में नगर पालिका क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होने कहा, मैं उन सभी संस्थाओं और व्यक्तियों का दिल से सम्मान करता हूँ जो जल, जंगल और जमीन की रक्षा में जुटे हैं। उनका योगदान हमारे नगर के पर्यावरणीय संतुलन के लिए अमूल्य है। उपस्थित विभिन्न संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका आने वाले समय में वृक्षारोपण अभियान को व्यापक रूप से चलाएगी। जिसमें स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों की भागीदारी को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति व पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, दुर्गेश अवस्थी, बिहारी राम धुर्वे, दीपक सिन्हा, सुरेन्द्र पाण्डेय, देवकुमार साहू, हरीश साहू, सोनू उपाध्याय, हरीश कुंभकार, केशरी चंद सोनी, दिनेश ठाकुर, हरीतिमा टीम, सुरक्षा टीम, योग समिति, गौ सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

0 पर्यावरण प्रेमियों का किया सम्मान
नगर पालिका अध्यक्ष ने कवर्धा धरती की रक्षा व उनके संरक्षण संवर्धन में जुटे शहर के संगठनों को सम्मानित किया। जिसमें हरीतिमा टीम, जनसेवा एवं सुरक्षा टीम, मां काली योग समिति, गौ सेवा समिति, पर्यावरण रक्षा गौ सेवा समिति अविनाश ठाकुर, नारायण ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, एकलव्य ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।