
समय दर्शन(रायपुर) आज मेकाहारा के सभागार में दीपक जी ने पदभार ग्रहण किया. आज पदभार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अवाम विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,अमर अग्रवाल, राम प्रताप, अनुराग सिंह,महाराष्ट्र मंडल रायपुर के सभी सदस्यगन,सतीश समर्थ, डाक्टर सुधीर हीशिकर ,अमित कटारिया, प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मानि भोई उपस्थित थे. कार्यक्रम में श्रीमती पद्मा भोई ने विभाग के कार्य पर विस्तृत जानकारी दी. अध्यक्ष ने अपने भाषण में विभाग के कार्य में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया यही मेरी प्राथमिकता है. भ्रष्टाचार को जीरो करने हेतु मेरा पूरा प्रयास रहेगा.
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ,भाजपा नेतागण अवाम शुभचिंतकगन उपस्थित थे.


