Home छत्तीसगढ़ पूर्व सरकार में धर्मनगरी में अवैध शराब पर राजनीति रोटी सेकने वाले...

पूर्व सरकार में धर्मनगरी में अवैध शराब पर राजनीति रोटी सेकने वाले नेता अब क्यों मौन : संजय बहादुर सिंह

87
0
Spread the love

राजनांदगांव। हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा के राज में माता की नगरी डोंगरगढ़ में 28 लाख का अवैध शराब का जखीरा मिलना बेहद ही शर्मनाक मामला है। आज जब धर्म नगरी डोंगरगढ़ में अवैध शराब का दाखिला पुलिस द्वारा पकड़ा गया है, तब धर्म के नाम राजनीति रोटी सेकने वाले छुटभैय्या नेता कहां खो गए हैं।
उक्त विचार प्रदेश उपाध्यक्ष करणी सेना संजय बहादुर सिंह का है। उन्होंने आगे कहा होलमार्क पिछली सरकार का बड़ी साजिश बताने वाली बीजेपी सरकार के नेताओं को बताना चाहिए छत्तीसगढ़ सरकार का होल मार्क वहां कैसे बरामद हुआ। आज जो लोग इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, वे चाहे किसी भी दल या पार्टी के नेता हो निश्चित तौर पर इन शराब माफियाओं से इनका समंध और मिलीभगत इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावे के साथ कहा इतना बड़े पैमाने में अवैध शराब का कारोबार बैगर सत्ता दल के नेता, पुलिस के मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। शासन-प्रशासन में बैठे चंद लोग आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, क्या यही भाजपा के कुशासन को दर्शाता है। धर्म के नाम राजनीति करने वाले नेता जानता से माफी मांगे। संजय बहादुर ने आगे कहा कांग्रेस हो या भाजपा के चंद नेता धर्मनगरी डोंगरगढ़ में लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार बैगर इनके जानकारी मिलीभगत के हो नहीं सकता। हाल ही में 28 लाख का अवैध शराब डोंगरगढ़ के एक फार्म हाऊस में पुलिस जब्त करती है और ऐसे नेता जो समय-समय पर धर्म के आड़ में उत्तेजीत बयान जारी कर समाज के युवाओं को भड़काने का कार्य करते हैं। आज इस मामले पर एक बयान भी नहीं देना इनके असली चेहरे को उजागर करता है।