Home छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल एवं नक्सली मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सली मारे गए

सुरक्षा बल एवं नक्सली मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सली मारे गए

59
0
Spread the love

सुकमा. पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 15 नक्सलियों की मौत हो गई, अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में चल रही है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ चल रही है।
सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है। वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने पत्रकारों को बताया कि मारे गए16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उनकी पुष्टि भी कर ली गई है वहीं 2 जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का खोजी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सलियों की मारे जाने की खबर है वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर नक्सलियों के पास से राइफल साहित्य एवं जिंदा बम बरामद किए गए हैं ।