Home छत्तीसगढ़ सचिवों की हड़ताल से राशनकार्ड, पेंशन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काम...

सचिवों की हड़ताल से राशनकार्ड, पेंशन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काम ठप

138
0
Spread the love

भानु प्रताप साहू
बालोद। पंचायत सचिव संघ बालोद अन्तर्गत ग्राम पंचायत सचिव प्रांतीय आह्रवान के निर्देशानुसार संघ के अध्यक्ष केशव धनकर के नेतृत्व में सातवे दिन भी डटकर अनिश्चित कालीन एक सूत्रीय मांग हड़ताल पर बैठे हैं। संघ के सदस्यों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर 1 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव करेंगे। इस हड़ताल से पंचायत का 29 विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे है जिसमें राशनकार्ड, पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पंचायत मासिक बैठक, ग्राम सभा, पंचायत के सभी निर्माण कार्य अवरुद्ध, गर्मी में ग्रामीणों के पेयजल, मवेशियों के लिए पीने एवं ग्रामीणों के निस्तारी पानी की व्यवस्था, रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों के स्थाई जाति निवास एवं प्रमुख प्रधानमंत्री आवास जो कि केंद्र सरकार से हो रहा है जैसे मुलभुत सुविधा कामकाज ठप्प हैं। पंचायत कार्यालय में ताला बंदी है, वहीं पंचायत चुनाव के बाद का पंचवर्षीय कार्यकाल की अब तक इसके चलते शुरुआत नहीं हुई। पंचायत के नवीन पंचायत प्रतिनिधि बाट जो रहे हैं।
संघ अध्यक्ष केशव धनकर ने कहा कि पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग विगत कई वर्षों से किया जा रहा है लेकिन अभी तक इन पंचायत सचिवों का शासकीयकरण नहीं हो पाया है चूंकी सरकार इस बात से बिल्कुल अनभिज्ञ नहीं है कि पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की नींव है, जो राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित किया जाने वाला समस्त योजनाओं को गांव की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं जिसका शासकीय करण न होना पंचायत सचिव के लिए दुर्भाग्य की बात है।

विधानसभा चुनाव में किया था वादा
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 2023-24 के विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के तहत पंचायत सचिवों को शासकीय करने का वादा किया गया था। पंचायत सचिवों को उम्मीद थी कि बजट रात्र में शासकीयकरण की घोषणा होगी। लेकिन बजट सत्र में यह मुद्दा नहीं आया सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने से प्रदेशभर के पंचायत सचिव नराज और आक्रोशित है।
उक्त आंदोलन में पंचायत संघ अध्यक्ष केशव धनकर, सचिव नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साहू, उपाध्यक्ष दिनेश केशरिया, कोषाध्यक्ष छविलाल नेताम, प्रवक्ता जलेन्द्र कुमार यदुवंशी, सलाहकारी योगेश कुमार साहू, तिलक साहू, रमेश निषाद, महेन्द्र साहू, सहसचिव कोमल यादव, मीडिया प्रभारी देवचंद साहू, प्रेम कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य हरिश कुमार वाहिले, धर्मराज साहू, श्रीमती सीमा सेन, श्रीमती सतरानी साहू, खिलेश साहू सहित सभी सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।